-मेयर मनोज कुमार साह ने छठ घाट का किया निरीक्षण
मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम ।
उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह शनिवार को गंगासागर,धनुष सागर,अरग्गआ सर, अग्निकुंड,नोचा पोखर , दूधमती सहित कई घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ सहित कई गणमान्य लोग थे।

उन्होंने नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी घाट तथा उसके आसपास कूड़ा कचरा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कचरा को डस्टबिन में डालें। नगरपालिका की गाड़ी आने पर उस में डालें। इधर जनकपुरधाम को स्वच्छ बनाने के लिए स्थानीय क्लब तथा की स्वयंसेवी संस्था भी सक्रिय हैं। जनकपुरधाम की सभी घाटों पर भव्य पंडाल लगाया गया है तथा कृत्रिम रोशनी से सजाया गया है।












