Advertisement

नेपाल: मृत आत्मा की शांति के लिए दीप प्रज्ज्वलित

-मृत आत्मा की शांति के लिए दीप प्रज्वलन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में दो बसें गिर गयी है। दोनों बसे में चालक सहित 62यात्री की मौत हो गयी है।मृत आत्मा की शांति हेतु तराई महिला फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष सुनीता कुमारी साह के नेतृत्व में राज विराज के गजेन्द्र नारायण चौक राजविराज में मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गयी।मृत आत्मा की शांति हेतु एक मिनट का मौन भी रखा गया।इस अवसर पर भरत प्रसाद साह, सुरेश शर्मा,राम प्रीत मंडल, सुनीता चौधरी, संजय कार्की, प्रियांशु साह, मनीषा साह,मनोज दास,महेश चौधरी,अंजु साह सहित कई लोग उपस्थित थे।