Advertisement

नेपाल: जनकपुरधाम में नवरात्रा की तैयारी जोरों पर,आज हुई घटस्थापना

-जनकपुरधाम में नवरात्रा की तैयारी जोरों पर,आज हुई घटस्थापना।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुरधाम में नवरात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है।आज घटास्थापना हुई है। जनकपुरधाम के शक्तिपीठ राजदेवी मंदिर,बौद्धी माई,अमरखाना माई,पिड़ररिया माई शक्ति पीठ को नवरात्रा के अवसर पर आकर्षक पंडाल बनाकर सजाया गया है। कृत्रिम रंग बिरंगे बल्व लगाया गया है। इसी तरह रामानंद युवा कमिटी द्वारा रामानंद चौक ,भंबरपुरा चौक,बिद्यापति चौक के समीप भी देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर घटास्थापना की गयी है। सभी जगहों पर आकर्षक पंडाल भी बनाये गए हैं। बिभिन्न मठ मंदिरों में भी नवरात्रा के अवसर पर रामायण नबाह का आयोजनभी किए गए हैं।नवरात्रा को लेकर जनकपुरधाम में स्वच्छ तथा सुंदर हेतु नेपाल पुलिस, नेपाल सशस्त्र बल तथा विभिन्न संघ संस्था भी सक्रिय रहे। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह तथा उप मेयर किशोरी साह की उपस्थिति में सभी 25बार्डाध्यक्षों को नवरात्रा के अवसर पर अपने-अपने बार्ड में विशेष सफाई करने की सलाह दी है। जनकपुरधाम के राम मंदिर, जानकी मंदिर,जनक मंदिर के चारों ओर नगरपालिका के सफाईकर्मियों की सक्रियता से उक्त क्षेत्र कचरा मुक्त हो गया है। नगरपालिका के सभी बार्ड के बार्डाध्यक्ष स्वयं मोनिटरिंग कर रहे हैं। सोमवार से राजदेवी की पूजा में हजारों भक्तों की सहभागिता रहती है।

जनकपुरधाम के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं।मध्य रात्रि से ही भक्तों की लाइन लग जाती है।इस हेतु 500महिला तथा पुरुष स्वयंसेवक परिचालन किए गये हैं।इसकी जानकारी महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार साह ने दी हैं। नवरात्रा को लेकर जिला प्रशासन धनुषा ने भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।कुछ सादे लिबास में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।