Advertisement

नेपाल: जनकपुरधाम में एम्स स्थापना के लिए इण्डो -नेपाल डाक्टर्स ने सौंपा ज्ञापन

-जनकपुरधाम में एम्स स्थापना के लिए इण्डो -नेपाल डाक्टर्स ने सौंपा ज्ञापन पत्र

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

शुक्रवार को इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष डा.पी.के.ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार को ज्ञापन पत्र उनके कक्ष में सौंपा गया।

इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने कहा कि जनकपुरधाम में एम्स की स्थापना हो यह अच्छी बात है।इससे नेपाल सहित सीमावर्ती भारतीय मरीज को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारतीय बाणिज्य महादूतावास ज्ञापन पत्र को भारत सरकार को अवगत करा दिया जाएगा। ज्ञापन पत्र के समय इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के सचिव डा.राम देव चौधरी,सह कोषाध्यक्ष डा.विजय कुमार साह भी मौजूद थे।