-कमला आरती में शामिल हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने।
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
कार्तिक पूर्णिमा के कमला जलाधारी संरक्षण अभियान अपनी 5वीं बर्षगांठ के अवसर पर सघारा बरेरवा घाट पर महा कमला आरती आयोजित की गयी थी।इस महा कमला आरती में प्रमुख अतिथि पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा नेपाल स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। आरती के बाद आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं देश के विकास के लिए पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आया हूं। उन्होंने कहा कि कमला नदी में ध्वस्त पुल ठीकेदारसहित पूरे सिस्टम पर प्रश्न खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा सिरहा तथा धनुषा को जोड़ने बाली कमला पुल के निर्माण हेतु संसद में बाज उठाऊंगा। कमला नगरपालिका बार्ड 4के बार्ड अध्यक्ष पप्पू गोहिवार की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में कमला नगरपालिका के उप मेयर शीला मंडल,वार्ड 6के बार्ड अध्यक्ष शमशूल मियां, कमला युवा संजाल के अध्यक्ष विमलेश यादव, मेला समिति के अध्यक्ष चरित्र मोरवैता, सचिव नंद किशोर यादव, कमला बचाव अभियान के सहसंयोजक सुरेन्द्र यादव,राज किशोर सह्लैता, जिला अध्यक्ष ई. सितेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।











