-कन्या पूजन बिधि पूर्वक संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 23वेला पलवैया स्थान गणि गोविंद जी महाराज के समीप भगवती मंदिर में बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह के नेतृत्व में पहले 9कन्याओं को पैर धूलाकर पैर रंगाई की गयी । तत्पश्चात उसे केला पत्तल पर पूरी, हलवा, सब्जी, बूंदी भोजन कराया गया। तत्पश्चात उसे दक्षिणा दिया गया।उसके बाद गोविंद महाराज मंदिर के प्रांगण में 186कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया।इस दौरान प्रो.सुरेश साह,रमेश साह,केवल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

















