-आम बिद्यार्थी मोर्चा ने सी.डी.ओ.ज्ञापन पत्र सौंपा
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
शुक्रवार को आम बिद्यार्थी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलैया में बिरोध प्रदर्शन किया। बिरोध प्रदर्शन के बाद विकास कुशवाहा के नेतृत्व में बारा के सीडीओ को ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में उन्होंने सरकार से मांग की हैकि17बर्ष गौर घटना की हो चुकी है। लेकिन अभी तक मारे गये 28शहीद परिवार को न्याय नहीं मिल का है।आज भी अपराधी वैकौफ घूम रहा है। सरकार मौन है।

मानवाधिकार वाले भी चुप्पी साधे हैं। विकास कुशवाहा ने कहा है कि अगर यशाशीघ्र गौर घटना में मारे गये शहीद को न्याय नहीं मिलता है। आम बिद्यार्थी मोर्चा कड़ा संघर्ष करेंगे।अगर कोई हिंसक घटना घटती है तो इसकी जिम्मेवारी सरकार को होगी। गौर घटना के पीड़ित परिवार द्वारा चन्द्र निगाह पुर में सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन अनशन जारी है।












