-अजय कुमार गुप्ता महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष बनें
जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर।
जनकपुरधाम के समाजसेवा में चर्चित महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष पद में अजय कुमार गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने दीप नारायण साह को 165मत के अंतर से हराया।अजय कुमार गुप्ता को 259मत मिले वहीं दीप नारायण साह को 95मत मिले।इसी तरह उपाध्यक्ष में सरोज कुमार चौधरी ने निर्विरोध चुने गये हैं। महासचिव में चंदन नागवंशी, सचिव आशुतोष साह तथा कोषाध्यक्ष में चंदन राज शर्मा ने विजय दर्ज की है। चुनाव राकेश बिक्रम साह के देखरेख में संपन्न हुई।













