चंपारण की खबर::
– नीतीश कुमार ने बिहार का किया है कायाकल्प: मंत्री
– 2024 में बिहार की 40 में 40 सीटों पर फहराएगा महागठबंधन का विजय-पताका – ललन सर्राफ
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का भव्य आगाज मोतिहारी एमएस कालेज के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद यू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने की। वहीं विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी ललन सर्राफ ने हाटे बजारे नीतीश कुमार जनसंपर्क अभियान का भी इस अवसर पर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अद्भुत विजन और इच्छाशक्ति से बिहार का कायाकल्प किया है। यह उनकी देन है कि आज बिहार के लोग देश-दुनिया के किसी भी कोने में सिर उठाकर जाते हैं। हमें उनके संदेश को घर-घर पहुंचाना है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद का नारा फर्जी है। सच यह है कि वो देश के इतिहास को बदलना चाहती है। केन्द्र में बैठी सरकार आज संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस कर रही है। देश को साम्प्रदायिक उन्माद की ओर धकेला जा रहा है और दलितों और अतिपिछड़ों से उनका हक छीना जा रहा है। जातीय गणना हो या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात हो, भाजपा का दोमुंहापन हर जगह देखा जा सकता है।

विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितना सोचा और किया, उतना स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी ने नहीं किया। जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सर्राफ ने कहा कि बिहार की धरती ने संसार को पहला लोकतंत्र दिया, यहीं बापू के सत्याग्रह ने आकार लिया, जेपी की सम्पूर्ण क्रांति का आगाज बिहार से ही हुआ और अब यहीं से भाजपा-मुक्त भारत का शंखनाद हो रहा है। श्री सर्राफ ने कहा कि 2024 में बिहार की 40 में 40 सीटों पर महागठबंधन का विजय पताका फहराएगा। इसके साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास-कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
कार्यक्रम को उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, पूर्व विधानपार्षद सतीश कुमार, प्रदेश पदाधिकारी मुकेश जैन, गणेश कानू पूर्वी चंपारण जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, पश्चिमी चंपारण जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, भुवन पटेल, दिनेशचन्द्र प्रसाद सहित प्रदेश एवं प्रमंडल के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।
मौके पर जद-यू शिक्षा-प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ई.राजेश कुमार पांडेय, बृजमोहन गुप्ता, अभय गुप्ता, मणि अधिवक्ता, दिनेश गुप्ता, संतोष पुष्कर, संजय मोदी, गौरीशंकर कनौजिया, राजन गुप्ता तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के रवीन्द्र सिंह पटेल, किशोरी लाल जायसवाल, कृष्णकांत मिश्र, अवधेश तिवारी, निवेदिता मिश्रा, मनोज कुशवाहा आदि की सक्रिय सहभागिता रही।












