-मेरे संपर्क में हेमंत सोरेन के भाई-भाभी’, निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, बोले- झारखंड में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन
नई दिल्ली।संवाददाता।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की जांच के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन के भाई-भाभी मेरे संपर्क में हैं।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का दावा:
निशिकांत दुबे ने कहा कि सीएम सोरेन के भाई और भाभी ने उनसे बात की है। उन्होंने कहा कि सोरेन के भाई और भाभी इस बात से दुखी हैं कि JMM का गठन शिबू सेन और दुर्गा सेन ने किया था, लेकिन वह अपनी पत्नी को सीएम पद की जिम्मेदारी देना चाहते हैं। कोई भी इससे सहमत नहीं है।
निशिकांत दुबे ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्यपाल से संविधान के अनुच्छेद 355 के तहत एक रिपोर्ट भेजने का अनुरोध करता हूं। मुझे लगता है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने का यह सबसे सही अवसर है।











