Advertisement

देश जल रहा और मोदी नफरत की राजनिति को बढ़ावा दे रहे :महेश्वर

 

 

गायघाट।सम्वाददाता।

 

प्रखंड जदयू कार्यसमिति की बैठक प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि देश जल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी नफरत की राजनिति को बढ़ावा दे रहे है।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी का सफाया तय है। मणिपुर की घटना से लोकतंत्र शर्मशार है। जनता दल यू ने गांव गांव में आभियान चलाकर भाजपा और सांप्रदायिक ताकतों के साजिश की पोल खोलने के लिए 15अगस्त से 30 अगस्त तक सद्भावना यात्रा चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तमाम कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर आभियान चलाने का आह्वाहन किया। बैठक को सम्बोधित करने वाले नेताओ में युवा जदयू नेता प्रभात किरण, राम सज्जन राय, भरत पासवान, विद्यानंद पासवान, राम भरोस राय, नंद लाल यादव, विजय महतो, राणा रणधीर सिंह, मदन सिंह पूर्व मुखिया, गणेश ठाकुर मुखिया, जयराम यादव, अरुण राय, सफी अहमद आदि प्रमुख थे।