-दूसरी बार राजद के जिलाध्यक्ष बने विधायक मनोज यादव
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिला राजद के जिलाध्यक्ष पद पर कल्याणपुर विधानसभा के विधायक मनोज कुमार यादव आज दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर मनोज यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने मनोज कुमार यादव ने कहा कि इस बार के चुनाव में फिर से 90 के दशक वाला ईवीएम से जिन्न निकलेगा। लालू यादव और तेजस्वी यादव पर गरीब गुरवा का आज भी पूरा भरोसा है। गरीब, मजदूर अकलियत के वोट के रूप में जिन्न निकलेगा। चुनाव परिणाम से विपक्ष भौंचक हो जाएंगे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।












