-दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, समिति का हुआ गठन
मुजफ्फरपुर। नीम चौक शंकरपुरी स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सोनू सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों ने दुर्गापूजा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान दुर्गापूजा आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए समिति का गठन किया गया। समिति में शामिल सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां और पद सौंपे गए, ताकि पूजा से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरा किए जा सकें।

बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमा के आसन, मंदिर परिसर के अंदर एवं बाहर सजावट, विद्युत साज-सज्जा समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी।
समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ पूजा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।











