औराई: दलित विधवा महिला को न्याय दिलाने की मांग
-माले नेताओं और अंबेडकर विचार मंच का जुटान
औराई। सहिल्ला बल्ली पंचायत में माले नेताओं और अंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें एक दलित विधवा महिला के साथ हो रहे कथित अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा हुई।
“दलित महिला के हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी” – नेताओं का ऐलान
बैठक में उपस्थित इंसाफ मंच के अफताब आलम, मनोज कुमार यादव, जावेद अख्तर, अधिवक्ता मुकेश पासवान, राम प्रवेश पासवान, प्रमुख राम, वीरेंद्र पासवान, पुनीता देवी, चंद्रकला देवी और सुनैना देवी सहित सभी वक्ताओं ने महिला के साथ खड़े होने और उसे न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई।

तेजी से वायरल हो रहा मामला:
बताया जा रहा है कि इस दलित महिला के साथ हो रहे अत्याचार का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
माले और अंबेडकर विचार मंच के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि महिला को जल्द न्याय नहीं मिला, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
#दलितन्याय #महिलाअधिकार #औराई #अत्याचारकेखिलाफ #माले #अंबेडकरविचारमंच











