Advertisement

तेलंगाना मुख्यमंत्री के बयान पर बवाल, भाजपा ने पुतला फूंका

चंपारण की खबर::

-तेलंगाना मुख्यमंत्री के बयान पर बवाल, भाजपा ने पुतला फूंका

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री के लव-कुश समाज और बिहार के डीएनए पर आपत्तिजनक बयान पर मोतिहारी में भी बवाल मचा है। इसी क्रम में आज गाँधी चौक पर मोती भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेलंगना के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया।


बता दें कि तेलंगाना मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के डी० एन० ए० एवं विशेषकर लव-कुश समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरूद्ध में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई मोतिहारी के द्वारा यह पुतला दहन किया। मौके पर पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, जिला महामंत्री त्रय विवेकानंद पाण्डेय, योगेंद्र प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, प्रवक्ता सुधांशु रंजन,अब्दुल कलाम, कुमार विजय, पंकज सिन्हा, मीना मिश्रा, मैनेजर सिंह, राजन मिश्रा, बबलू पासवान, राजकिशोर कुशवाहा, सुनील सिंह, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।