Advertisement

ताजपुर: राजधानी रोड को चार घंटे जाम कर किया उग्र प्रदर्शन

-उत्पाद विभाग के मनमानी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पासी समाज ने राजधानी रोड को चार घंटे जाम तक किया उग्र प्रदर्शन ।

– पासी समाज को नौकरी, अन्य काम दे सरकार, हमलोग ताड़ी का धंधा बंद करने को तैयार- मनोज दास ।

 

संवाददाता।ताजपुर ।

थानाक्षेत्र के एस एच 49 ताजपुर – महुआ पथ स्थित सिरसिया बालू मंडी के पास बुधवार को पासी समाज के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर आगजनी करते हुए चार घंटे तक जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे । जाम कर रहे लोगों ने बताया की बुधवार की सुबह उत्पाद विभाग द्वारा ताड़ी के दुकान एवं दुकान के सामने सड़क पर खड़े पांच लोगों को उत्पाद विभाग के पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर ले गया है । घटना की सूचना मिलते ही पासी समाज के सैकड़ों पुरुष और महिला सड़क पर जुटकर हाथ में झाड़ू, डंडे लेकर सड़क को जाम कर दिया । जाम के दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई । लोगों का कहना था पासी समाज की जीविका ताड़ी की दुकान से चलती है । ताड़ी पीने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाएगी तो ताड़ी पीने कौन आएगा । हम लोग अपनी दुकान बंद कर देंगे । सरकार हमलोगों को रोजगार दे । एक तरफ जहां सरकार लोगों को रोजगार देने में असलफ साबित हो रही है वही दूसरी ओर हमलोग का व्यवसाय बंद करने पर लगी हुई है । आखिर हम लोग क्या करेंगे कहां जाएंगे ।

गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर लोग अड़े हुए थे । जाम में शामिल मनोज एवं अन्य लोगों ने उत्पाद विभाग एवं पुलिस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मोटी रकम लेकर शराब एवं शराबी को छोड़ दिया जाता है और ताड़ी पीने एवं बेचने वाले को गरीब-दलितों को पकड़कर जेल भेज दिया जाता है । यह अन्याय है और हमलोग इस अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे । माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उत्पाद एवं पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, पुलिस, उत्पाद विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जमा किया जा रहा अकूत संपत्ति की जांच एवं कारबाई समेत उक्त घटना की जांच कर गिरफ्तार निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की है । ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह द्वारा गिरफ्तार लोगों की शाम तक रिहाई के आश्वासन पर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया ।