Advertisement

ताजपुर: भारतीय संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन

-भारतीय संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन ।

 

ताजपुर ।संवाददाता।

डॉ. लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.प्रभात रंजन कर्ण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । जिसमें भारतीय संविधान के निर्माण पर विस्तार से प्रधानाचार्य महोदय के द्वारा ज्ञान संवर्धन किया गया एवं सामूहिक रूप से संविधान पर विधि संवत कायम रहते हुए आगे भी इस पर चलते रहने की शपथ ली गई।

इस मौके पर डॉ विनीता कुमारी, एनएसएस पदाधिकारी निशिकांत जयसवाल, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर रजत शुभ्र दास, डॉ. हुस्न आरा, डॉ सुमन कुमार पोद्दार , डॉ. हरिमोहन प्रसाद सिंह, डॉ. बलराम कुमार, डॉ. कुमारी सुषमा सरोज, डॉ.शहनाज आरा, डॉ. अखिलेश कुमार, आशीष कुमार ठाकुर, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. शाजिया प्रवीण, डॉ. ददन राम , डॉ. शशि प्रभा, दुर्गा पटवा आदि शिक्षक एवं अजीत कुमार, सौरभ कुमार, तबरेज आलम, उपेंद्र साह, हरिश्चंद्र पोद्दार आदि कर्मी उपस्थित थे ।