Advertisement

ढाका: राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

-अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, द्वारा सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई

सम्वाददाता। सिकरहना।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वन के लिए शुक्रवार को 21- ढाका निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका द्वारा सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई, जिसमे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत गाइड लाइन व निर्देश से अवगत कराया गया।इस दौरान नए मतदाताओं का नाम पंजीकृत करने, मृत मतदाताओं का नाम हटाने, मतदाता सूची में नाम/पता संशोधित करने का भी कार्य कराने पर विशेष जोड़ दिया गया ।

इसके साथ ही लिंगानुपात सुधारने, 18-19 वर्ष के मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु विशेष बल दिया गया।इस मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी सिकरहना, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, घोड़ासहन और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।