-ड्यूटी से छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
राजापाकर/वैशाली | संजय श्रीवास्तव।
वैशाली जिले के साहदुल्लपुर चकफरीद मधुरापुर गांव निवासी बीएसएफ जवान राजू कुमार (29) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और ऑपरेशन सिंदूर में भी शामिल रह चुके थे। राजू कुमार 17 मई को अपने चाचा चंद्रदीप राय के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे।
घटना शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे की है, जब उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना विभाग को दे दी गई है।

राजू कुमार की शादी दस साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उनकी मां का निधन उनके बचपन में ही हो गया था। वे अपने परिवार में एकलौते भाई थे। राजू के पिता ब्रजनंदन राय की उम्र 55 वर्ष है।
मृतक के बहनोई रविंद्र राय ने बताया कि राजू अपने चचेरे ससुर के निधन के कारण छुट्टी पर आए थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। गांव में भी शोक की लहर है।
#BSFजवानराजूकुमार
#हार्टअटैकसेमौत
#राजापाकरख़बर
#वैशालीजिला
#ऑपरेशनसिंदूरवीर
#सेनाकाशौर्य
#देशकिरक्षक
#शोकसंदेश












