-डुमरी में जेसीबी से टकराई इकोस्पोर्ट कार, हादसे में मची अफरा-तफरी
मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी इलाके में एक इकोस्पोर्ट कार सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे जेसीबी से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।












