चंपारण की खबर::
-डीएम और एसपी ने कहा स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को व्यापक इंतजाम
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के तीन लोकसभा क्षेत्रों में बेतिया, पूर्वी चंपारण एवं शिवहर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा इंतजामों की पूरी तैयारी कर ली गई है। संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में ढाका, रक्सौल एवं नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जो लोग पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे, उनके पोस्टल बैलेट मतगणना के दिन सुबह आठ बजे तक भी प्राप्त होने पर उनके मतों की काउंटिंग की जाएगी। पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में मतदाता की संख्या 17,89619 हैं। जबकि शिवहर लोकसभा क्षेत्र से 18,25, 237 है, जो आगामी 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पूर्वी चंपारण लोस क्षेत्र में 1743 एवं शिवहर लोस 1807 बूथ बनाए गए हैं।
एसपी श्री मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए छह कंपनियों को यहां लगाया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो और भी फोर्स मंगा लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि स्वच्छ निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को लेकर अबतक 4672 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि डीएम की अनुशंसा पर सीसीए एक्ट में 172 लोगों पर कार्रवाई हुई है।
मौके पर पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र संख्या तीन के निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, डीडीसी समीर सौरभ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।












