-भीषण ठंड में गरीबों को निवाला,कंबल देने सहित अलाव की व्यवस्था करने की प्रशासन से की मांग
-ठंड में गरीबों को आर्थिक मदद करे प्रशासन: अमित
पूसा। संवाददाता।
पूसा प्रखंड में पिछले कई दिनों हार कपाने वाली ठंड पड़ रही है।जिससे लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वही गरीब परिवार के समक्ष आर्थिक तंगी का संकट भी आ गई है।

गरीब परिवार के लोग दो वक्त की रोटी की जुगाड में भीषण ठंड में भी काम करने जाने को विवश है।इस बाबत पूसा प्रखंड के माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा है की प्रशासन गरीब परिवार को ठंड में आर्थिक मदद करे।जिससे गरीबों को दो वक्त का निवाला मिल सके।वही उन्होंने प्रशासन से गरीब परिवारों में कंबल वितरण करने की मांग सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की भी मांग की है।जिससे ठंड में लोगो को राहत मिल सके।











