Advertisement

ट्रक में आग लगने से चालक की जलकर मौत

-ट्रक में आग लगने से चालक की जलकर मौत

-मदद की गुहार लगाता रहा ड्राइवर
— नहीं बची जान

कटिहार | संवाददाता।

कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ट्रक चालक की जलकर मौत हो गई। घटना डूमर मोहल्ले के पास की है, जहां एक ट्रक के पीछे से टक्कर के बाद वाहन में अचानक आग लग गई।

मृतक की पहचान खगड़िया जिले के प्रमोद सहनी (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह आग की लपटों में घिरा हुआ मदद के लिए चीखता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता ने हर प्रयास को विफल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया अपर थाना प्रभारी उमाशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

#कटिहार_हादसा #ट्रक_में_आग #NH31 #प्रमोद_सहनी #BiharNews