-टिकुलिया गांव में ब्रह्मणों के प्रवेश पर रोक मामलें में यूट्यूबर मंदीप सहित तीन पर एफआईआर
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
बीते 30 जून को जिले के आदापुर थानाक्षेत्र के टिकुलिया गांव में एक जाति विशेष के खिलाफ साजिशन उन्माद फैलाने के लिए की कोशिश को पुलिस की सक्रियता से नाकाम कर दिया गया है। इस सिलसिले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो यूट्यूबर मंदीप कुमार, संजीत कुमार कुशवाहा एवं मनीष कुमार पर एफआईआर की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया है कि सोशल मीडिया पर गांव में बोर्ड लगा कर एक जाति विशेष पर टिप्पणी करते हुए जातिए उन्माद फैलाने की साज़िश की गई थी। साज़िश को नाकाफी करते हुए गांव में स्थिति सामान्य कर दी गई है। बताया कि गांव के बुद्धिजीवियों को भी यूट्यूबरों की साज़िश का पता नहीं था। एसपी ने बताया कि यूट्यूबर मंदीप पर आदापुर थाना, छौड़दानों एवं जितना थाना में पूर्व से शराब माफिया गिरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित ग्यारह मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि उक्त यूट्यूबर से सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने वाली वीडियो चलवाने, गांव में बोर्ड लगवाने में पूजारी मीडिया का संपादक संजीत कुमार कुशवाहा की भूमिका अहम थी। साथ ही किसी एक अन्य का सहयोग भी प्राप्त था। पुलिस मामले की जांच करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। एसपी ने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से बचें और अन्य मीडिया के लोग भी वैसी खबर को चलाने में परहेज और सावधानी बरतें।
बता दें कि आदापुर थाना क्षेत्र स्थित टिकुलिया गांव के कृष्णा राय के पुत्र यूट्यूबर मंदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गांव के युवक को बहकाकर टिकुलिया गांव में ब्रह्मण के प्रवेश पर रोक संबंधी स्लोगन का बोर्ड लगवाया था। जिसकी जानकारी गांव के बुद्धिजीवियों को नही थी ।मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोर्ड को हटवाया। इस संदर्भ में आदापुर थाना द्वारा कांड सं0-246/25 दर्ज किया गया है।

पुलिस छानबीन में पता चला कि मंदीप कुमार के सहयोगी 01 संजीत कुशवाहा (पुजारी मीडिया के सम्पादक है), साकिन-बखरी, थाना आदापुर, 02 मनीष कुमार, पे० गोपाल शर्मा, साकिन भेलवा, थाना-छौड़ादानो के सहयोग से गांव के बाहर बोर्ड लगवाकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी की जा रही है। मंदीप कुमार का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है, सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
– मंदीप कुमार का अपराधिक इतिहास
यूट्यूबर मंदीप के खिलाफ पूर्व से अवैध शराब कारोबार के 11 मामले दर्ज हैं। जिसमें आदापुर थाना कांड सं0-234/18, आदापुर थाना कांड सं0-263/18 , आदापुर थाना कांड सं0-329/18, थाना कांड सं0-333/18, थाना कांड सं0-335/18 (चोरी की सम्पति का लेनदेन), जितना थाना कांड सं0-157/21 (धारा-292), जितना थाना कांड सं0-160/21 (आर्म्स एक्ट), छौड़ादानो थाना कांड सं0-16/18 एवं कांड संख्या 64 / 17 ( उत्पाद एवं मद्यनिषेध), छौड़ादानो थाना कांड सं0-64/17, आदापुर थाना कांड सं0-81/17 (मारपीट), आदापुर थाना कांड सं0-26/24 (मारपीट) का मामला दर्ज है।











