Advertisement

टनल से 41 मजदूरों को निकालने के प्रयासों को झटका, खराब हो गई ‘संजीवनी’ माना जा रही ऑगर मशीन

-टनल से 41 मजदूरों को निकालने के प्रयासों को झटका, खराब हो गई ‘संजीवनी’

संवाददाता। उत्तराखंड।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने की जारी कवायद के बीच बुरी खबर आई है. 41 मजदूरों को निकालने में संजीवनी का काम कर रही अमेरिकी ऑगर मशीन खराब हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए जिस ऑगर मशीन से ‘ड्रिल’ की जा रही थी, वह खराब हो गई है. बता दें कि आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 14वां दिन है और उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही पहाड़ का सीना चीरकरर ये सभी मजदूर आज बाहर निकल आएंगे. मगर ऑगर मशीन के खराब होने से इंतजार और लंबा हो सकता है.