-झमाडा भी अब हाइटेक होने के मुहाने पर,पानी का भेजेगा अब ऑनलाइन बिल, सॉफ्टवेयर में चढ़ाया जा रहा नाम
धनबाद ।दिलीप। झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) पानी का बिल अब ऑनलाइन भेजेगा। इसके लिए एजेंसी रितिका ने उपभोक्ताओं के नाम और कितने महीने से बिल बकाया है उसे सॉफ्टवेयर में चढ़ाने का काम कर रही है।इसके लिए कुछ कर्मचारियों को लगाया गया है। बीते महीने एक साथ 42 कर्मचारियों का दूसरे विभाग में तबादला कर दिया गया है। इसके बाद विभाग ने ऑफलाइन बिल भेजने की प्रक्रिया बंद कर दी है। प्राधिकार के अधीन 18 हजार कनेक्शन हैं।

-बीते महीने 42 कर्मियों का हुआ तबादला:
बीते महीने एक साथ 42 कर्मचारियों का एक से दूसरे विभाग में तबादला कर दिया गया, जिनमें जल दर शाखा के सात कर्मी शामिल हैं, जबकि विभाग में कुल 13 कर्मी कार्यरत थे। मैनपावर की कमी से बिल बनाने और भेजने में अन्य कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। अधिकांश उपभोक्ताओं को दो-तीन साल से पानी का बिल नहीं मिला है, जबकि हर तीन माह में उपभोक्ताओं को बिल भेजना है।
सॉफ्टवेयर में चढ़ाया जा रहा नाम :
एजेंसी रितिका को बिल बनाने का काम मिला है। इसको लेकर उपभोक्ताओं के नाम सॉफ्टवेयर में चढ़ाए जा रहे हैं। इसकी देखरेख के लिए कुछ कर्मियों को लगाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि एजेंसी सिर्फ डाटा इंट्री के अलावा कुछ नहीं कर रही है। एक-एक नाम और उपभोक्ताओं का कितना बकाया है, सभी को जोड़कर देना पड़ रहा है, जबकि सभी काम एजेंसी को ही करना है।












