Advertisement

‘जेलर’ का नया प्रोमो है मजेदार, रजनीकांत के स्वैग ने बांधा समा, तमन्ना भाटिया का डांस करेगा कायल

-‘जेलर’ का नया प्रोमो है मजेदार, रजनीकांत के स्वैग ने बांधा समा, तमन्ना भाटिया का डांस करेगा कायल

नई दिल्ली।संवाददाता।

अगस्त का महीना सिने प्रेमियों के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। जहां 11 अगस्त को सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओहएमजी 2’ दस्तक देगी, वहीं इससे एक दिन पहले रजनीकांत (Rajnikanth) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) स्टारर ‘जेलर’ रिलीज हो रही है।
‘जेलर’ फिल्म सॉन्ग ‘कांवाला’ को लेकर सुर्खियों में है। इसमें तमन्ना के स्मूद डांस मूव्स और रजनीकांत का सिग्नेचर स्टाइल सबसे हाईलाइटिंग प्वाइंट है। रजनीकांत का व्यक्तित्व ही इतना करिश्माई है कि वह आज भी अपने अलग स्टाइल की वजह से युवा एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
‘जेलर’ की रिलीज के दिन नजदीक हैं। ऐसे में मेकर्स ने इस मूवी का दूसरा प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो की शुरुआत ‘कांवाला’ म्यूजिक से होती है। इसमें कई विजुअल्स दिखाए जाते हैं। इसके बाद रजनीकांत की एंट्री होती है, जो किसी के पेट में छुपी बंदूकों को देखकर हैरान होते हैं।


‘जेलर 2’ का प्रोमो कमाल का है। फिल्म मूल रूप से तमिल में है। इसे वर्ल्डवाइड भी रिलीज किया जाएगा। इसके पहले फिल्म का पहला प्रोमो रिलीज किया गया था, जो कि उतना ही धांसू और धमाकेदार है, जितना कि दूसरा वाला। 72 वर्षीय रजनीकांत प्रोमो के एक-एक सीन में बांधे रखते हैं। उनके स्टाइल और स्वैग के आगे आज के स्टार्स फेल हैं।
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा डायरेक्ट की गई ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह पहली बार है जब रजनीकांत और नेल्सन दिलीप कुमार ने किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ काम किया है। वहीं फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सन पिक्चर्स ने संभाली है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी हैं।