Advertisement

जिले में आपदा के समय बेहतर कार्य प्रदर्शन से अनिल ने किया समस्या समाधान : डीएम

-जिले में आपदा के समय बेहतर कार्य प्रदर्शन से अनिल ने किया समस्या समाधान : डीएम

– मोतिहारी के लोग और सभी सहयोगी पदाधिकारी सदैव रहेंगे याद: अनिल कुमार

मोतिहारी / राजन।

पूर्वी चंपारण जिले में पिछले तीन से पांच वर्षों के बीच बाढ़, आगलगी एवं कोरोना जैसी महामारी जैसी आपदाओं के बीच उत्पन्न समस्याओं का तत्कालीन जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने अपने बेहतर कार्य कौशल की बदौलत त्वरित समाधान किया।

उनके बेहतर कार्य कौशल से जिला प्रशासन को कभी कोई कमी और ग्लानि की नौबत नहीं आई। तत्कालीन अपर समाहर्ता आपदा, अनिल कुमार की कार्यशैली अन्य पदाधिकारियों के लिए अनुकरणीय है। उक्त बातें सोमवार की देर शाम तत्कालीन आपदा विभाग के अपर समाहर्ता अनिल कुमार के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कही। वहीं तत्कालीन आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता श्री कुमार ने बताया कि विगत 3 से 5 वर्षों में पूर्वी चंपारण में आपदा प्रबंधन में आम आपदा पीड़ित परिवारों की सेवा करने का अवसर मिला। इस अवधि में लगभग ढाई हजार आपदा पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान का लाभ उनके खाते में दिया गया।
कोविड काल में कॉविड अस्पतालों में लगभग 5000 लोगों का ईलाज किया गया।
हरसिद्धि ऑक्सीजन प्लांट से सफलता पूर्वक बेतिया एवं पूर्वी चंपारण के अस्पतालों को संकट के समय में रात दिन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गईं। काॅविड से लगभग 500 मृत व्यक्तियों को 4.5 लाख रूपए प्रति परिवार अनुदान का लाभ उनके परिवारों को दिया गया। जबकि विगत 3 वर्षों में आई बाढ़ में लगभग 600000 परिवारों को 6000 रुपए का लाभ दिया गया। इसी प्रकार सैकड़ों अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत दिया गया। इन सभी कार्यों में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सभी अंचलाधिकारी एवं जिला के सभी वरीय एवं कनिए पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि अब कर्तव्य के नए पद पर दरभंगा के लिए अग्रसर हो गए हैं। लेकिन पूर्वी चंपारण मोतिहारी हमें सदैव याद रहेगा। यहां की जनता के हम सदैव आभारी रहेंगे ।