-जातिगत नफरत वाले पोस्टरों को पुलिस ने मिटा “मेरा भारत महान” लिखा
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण ज़िले के आदापुर प्रखंड के टिकुलिया गांव में कुछ लोगों ने एक खास जाति के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए तो बवाल की स्थिति बन गई। लेकिन पुलिस की सक्रियता से पोस्टर हटा मेरा भारत महान लिख दिया। ताकि आपसी सौहार्द में कोई सेंधमारी न कर सके। इस मामले में रक्सौल डीएसपी की बड़ी भूमिका देखी गई। जिन्होंने एक्शन लेते हुए क इन पोस्टरों और वॉल पेंटिंग को मिटाकर उनकी जगह मेरा भारत महान लिखवा दिया। जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ते बिगड़ते बचा।
– यह है मामला
जिले के आदापुर प्रखंड के बखरी पंचायत के टिकुलिया गांव में कुछ समय से ब्राह्मण विरोधी पोस्टर चर्चा का विषय बना था। एक जाति बहुल इस गांव की दीवारों, खंभों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लिखा गया था, इस गांव में ब्राह्मणों द्वारा पूजा-पाठ करना सख्त मना है नियम तोड़ने पर दंड भुगतना होगा।
घटना से जुड़ा मामला

दरअसल उत्तर प्रदेश के इटावा से है। जहां हाल ही में हुई एक घटना की प्रतिक्रिया में उठाया गए कदम की प्रतिक्रिया यहां भी दिखी। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया है कि कुछ लोग ऐसे पोस्टर लिखकर सामाजिक सौहार्द विगाड़कर राजनीतिक लाभ उठाने की फ़िराक़ में थे। लेकिन पुलिस प्रशासन की सख़्ती से इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने उत्पन्न होने वाली तनाव की स्थिति को नियंत्रित कर लिया। समाज के लोगों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद रक्सौल पुलिस प्रशासन चौकस है।
डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही गांव के लोगों को पोस्टर हटाने को कहा गया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर पोस्टर नहीं हटाए जाते हैं, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। क्योंकि जातिसूचक पोस्टर लगाना अपराध है।
एसडीएम मनीष कुमार ने भी मामले की जांच कराने की बात कही थी। प्रशासन की सख्ती के बाद, ये पोस्टर मिटा दिए गए और उन पर “मेरा भारत महान” लिख दिया गया। जिससे इन सिरफिरे लोगों के मंसूबों पर पानी फिर गया।












