Advertisement

जहरीली शराब जनसंहार के दोषी के माफियाओं पर हो कड़ी कार्रवाई-माले

-जहरीली शराब जनसंहार के दोषी के माफियाओं पर हो कड़ी कार्रवाई-माले

समस्तीपुर।संवाददाता।

भाकपा (माले) जिला कमिटी, समस्तीपुर के वैनर तले राज्य सरकार की व्यवस्था का पुतला दहन मालगोदाम चौक पर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव कॉमरेड उमेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार शराब माफियाओं को पकरने और धरले से शराब बिक्री पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल रही है। बिहार के सभी चौक चौराहों पर शराब की बिक्री की जा रही है। लोग जहरीलि शराब पी कर मर रहे हैं। शराब बिक्री पर रोक लगाने वाली एजेन्सी शराब माफियाओं को संरक्षण देने की काम कर रही है।

असंवेदनशील बिहार सरकार कह रही है कि हम मृतक परिवार के आश्रितों को कोई मुआवजा नहीं देगें। वक्ताओं ने बिहार सरकार से इस कार्यक्रम के माध्यम से मांग किया कि जहरीली शराब से मारे गये पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने, जहरीली शराब जनसंहार के दोषी शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने, घटना का उच्च स्तरीय जांच कर प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने, हरेक प्रखंड मुख्यालय पर नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना करने की मांग किया। पुतला दहन का नेतृत्व का अमित कुमार, महेश कुमार, राजकुमार चौधरी, अनिल चौधरी, जयंत कुमार, किशोर यादव, रविन्द्र सिंह आदि ने किया।