Advertisement

जनसुविधा कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी, एक महीने में होगा तैयार : सांसद

चंपारण की खबर::

– जनसुविधा कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी, एक महीने में होगा तैयार : सांसद

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने गांधी मैदान मोतिहारी में जनसुविधा कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी।


श्री सिंह ने कहा कि शहर के हजारों लोग प्रतिदिन सुबह शाम टहलने आते है,बड़ी संख्या में छात्र भी यहां आकर पढ़ाई करते हैं एवं हजारों की संख्या में खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करते हैं। लेकिन जनसुविधा के अभाव में लोगों को काफी परेशानी होती हैं। आज जनसुविधा कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी गई है जो एक महिने के अंदर बनकर तैयार हो जायेगी।