Advertisement

जनता के आशीर्वाद से फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार: नित्यानंद राय

-जनता के आशीर्वाद से फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार: नित्यानंद राय

✍🏻 मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

रविवार को शहर के स्थानीय सर्किट हाउस में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत किया गया। राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने केंद्रीय मंत्री की अगुवानी की और उन्हें बुके व शॉल भेंट कर ससम्मान अभिनंदन किया।

इस अवसर पर गृहराज्य मंत्री श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में देश और बिहार में डबल इंजन की सरकार के तहत चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों के समर्थन से एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा।

कार्यकर्ताओं से किया जन-जन तक उपलब्धियाँ पहुंचाने का आग्रह

श्री राय ने उपस्थित भाजपा व एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं, जिससे जनता को सही जानकारी मिल सके और सरकार की नीतियों पर उनका विश्वास और मजबूत हो।

कांटी क्षेत्र में एनडीए को मजबूत करने में जुटे हैं अजीत कुमार:

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मंत्री श्री राय को जानकारी दी कि वे मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में एनडीए गठबंधन की विचारधारा और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सकारात्मक माहौल है, जो आगामी चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगा।

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मंत्री श्री राय के विचारों का समर्थन करते हुए एनडीए सरकार की वापसी के लिए संकल्प व्यक्त किया।

मुख्य बिंदु:

नित्यानंद राय का सर्किट हाउस में भव्य स्वागत

एनडीए की सरकार को जनता से मिलेगा पुनः पूर्ण बहुमत

भाजपा नेता अजीत कुमार लगातार कर रहे जनसंपर्क

डबल इंजन सरकार से हो रहा चौमुखी विकास