-चम्पारण क्रिकेट क्लब व रक्सौल क्रिकेट एकेडमी विजय
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-2 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब ने रोबिन के 55 रन व गुड्डु के 23 रन की पारी के बदौलत 126/10(25.4) स्कोर खड़ा किया। चम्पारण क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अंकित ने 4 विकेट व राहुल ने 1 विकेट लिए।जवाब में चम्पारण क्रिकेट क्लब की टीम नितेश के नाबाद 40 रन व आयान के नाबाद 32 रन की पारी के बदौलत 130/2(22) के स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हवाईअड्डा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हिमांशु ने 2 विकेट लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चम्पारण क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी नितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीके स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका में शत्रुधन कुमार व इब्राहीम लोधी रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः विवेक कुमार व फैसल गनी रहे।
वही ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए रक्सौल क्रिकेट एकेडमी ने मैन ऑफ द मैच संजय के नाबाद 84 रन व नजीम के 39 रन के बदौलत 258/10(25) रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मुन्ना ने 4 विकेट व मनीष ने 2 विकेट लिया।जवाब में राजाबाजार क्रिकेट एकेडमी सिर्फ 70/10(14.5) रन के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम की ओर से मुन्ना ने 20 रन व कैफ ने 16 रन की पारी खेली।रक्सौल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज संजय व आदर्श ने 3-3 विकेट लिया।मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए लेवल के वेदप्रकाश व कुमार राज रहे वही स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार छोटू ने निभाया। मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कल ग्राउंड-2 पर इंडियन क्रिकेट एकेडमी व यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी तथा ग्राउंड-3 पर क्रिकेट एकेडमी ऑफ मोतिहारी व स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।










