चंपारण की खबर::
अनुशासन कांग्रेस सेवादल की पहचान, पार्टी को देता है अनुशासित कार्यकर्ता: गप्पू राय
– बिरसा मुंडा और डॉ श्रीकृष्ण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
डाकबंगला आवास परिसर में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा और ललितेश्वर प्रसाद शाही की श्रद्धांजलि सभा समपन्न हुई। इस दौरान ई० गप्पू राय ने बिरसा मुंडा के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समाज के श्रद्धेय जननायक भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका साहस और त्याग पूरे देश को अन्याय के विरुद्ध डट कर लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यसमिति सदस्य, कांग्रेस अनुसासन समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर प्रसाद शाही के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि मेरे अभिभावक सामान कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता, स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा, दर्जनों शिक्षा संस्थानों के जन्मदाता, बिहार के नवनिर्माण में डां श्रीकृष्ण सिंह का सहयोग सदैव स्मरणीय है।
बताया कि आज से अखिल भारतीय कांग्रेस का ध्वज फहराकर अखिल भारतिय कांग्रेस सेवादल ने प्रमंडलीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। जिसमें तिरहुत प्रमंडल के सैकड़ों सेवादल को बिहार प्रदेश सेवादल प्रभारी अफरोज खान ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि सेवादल पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सेवादल को पहले मजबूत करना होगा। बताया कि नेता बनने से पहले कार्यकर्ता बनना पडेगा।

यह प्रशिक्षण शिविर 11 जून 23 तक मोतिहारी के एलएनडी कॉलेज में चलेगा। इस अवसर पर मौजूद
सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने कहा कि सेवादल अनुशासन का प्रतीक है।
मौके पर गया के जिला सेवादल अध्यक्ष मो० अहमद खां, अफरोज खा, रूचि सिंह, रामपाल बघेल, पवन चौधरी, मो० अहमद रजा, विपिन झा, विजय शंकर पाण्डेय, मुमताज अहमद, संजीव सिंह ऊर्फ टुन्नी सिंह, ऋषि सिंह, ओसैदुर रहमान ऊर्फ रूमा खा, राकेश कुमार, श्रीकांत मिश्र, चंद्रेश्वर सिंह, अहमद अली, अजित श्रीवास्तव, पवन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।












