Advertisement

चंपारण: 42 पंचायत सरकार भवन है निर्माणाधीन

चंपारण की खबर::

-जिले में 396 पंचायत सरकार भवन निर्माण लक्ष्य, 69 भवन निर्माण कार्य पूर्ण

– अभी 42 पंचायत सरकार भवन हैं निर्माणाधीन

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिले में 396 पंचायत सरकार भवन बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन इसमें अभी तक 69 ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका है। जबकि 42 भवन निर्माणाधीन हैं। वहीं पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण पंचायती राज के सपने अब तक अधूरे पड़े हैं। बता दें कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण का मुख्य उद्देश्य पंचायत के क्रियाकलापों का सफल क्रियान्वयन होना है।


प्राप्त जानकारी और डिजाइन के अनुसार पंचायत सरकार भवनों में पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायत स्तर के कर्मियों के लिए स्थान, ग्राम कचहरी का न्यायालय कक्ष, अभिलेखों के संरक्षण के लिए स्थान, स्टोर पंचायत, स्थायी समितियों की बैठकों के लिए हॉल, नागरिकों के लिए स्वागत कक्ष, महत्वपूर्ण कर्मियों के लिए आवासीय खंड, कंप्यूटराइज सेवा प्रदान करने के लिए सेवा केंद्र, स्टोर फैक्ट्री एवं शौचालय की सुविधा देना शामिल है। यह पंचायत सरकार भवन दो मंजिला होना है। जो बाढ़ एवं आपदाओं में भी सहायक होगा। सामान्य क्षेत्र में कुल क्षेत्रफल 65989 स्क्वायर फीट एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 8939 स्क्वायर फीट है। इससे पंचायत स्तर के कार्य संचालन में जन समस्याओं के प्रति उत्तरदाई बनाने और कार्यकलापों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सुविधा रहेगी।