-घोषरामा शिव शक्ति मठ में चोरी की घटना,दानपेटी समेत कई सामानों की चोरी
बंदरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है।घर दुकान तो छोड़िए अब यहां भगवान का मन्दिर भी सुरक्षित नही है।घोसरामा गांव स्थित शिव शक्ति मठ में शनिवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।मन्दिर के पुजारी अनमोल झा ने बताया कि मंदिर में रखे दानपात्र,साउंड सिस्टम,सह्नित करीब एक लाख रुपये की सामान चोरी कर ली गई है।

इन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंका हुआ मंदिर का दान पात्र मिला है।उसका ताला टूटा और पैसा गायब था।इधर घटना की सूचना पर पियर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।छानबीन एवं आवश्यक कार्यवाई शुरू की। पियर थानाध्यक्ष अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने रविवार को बताया कि मामले की छानबीन एवं आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
















