-गौर हत्या के न्याय के लिए जनकपुरधाम में विरोध प्रदर्शन।
जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर।
गौर हत्या में मारे गये लोगों की न्याय हेतु आम जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनकपुरधाम में विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के बाद आम जनता पार्टी के नेता श्री लाल महासेठ के नेतृत्व में धनुषा के सीडीओ काशीराज दाहालको ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र के समय आजपा के नेता विजय कुमार साह सहित कई नेता मौजूद थे।

17साल पहले गौर में नेकपा माओवादी का आम सभा था।उसी समय उपेन्द्र यादव की तत्कालीन मधेशी जनाधिकार फोरम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाठी, डंडा भाला, तलवार से निहत्थे माओवादी कार्यकर्ताओं परआक्रमण कर दिया।इस घटना में 28लोग मारे गये । दर्जनों घायल हो गये।मारे गये शहीद के परिवार के सदस्यों द्वारा 6दिनों से चन्द्र निगाह पुर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं।












