-प्रखर समाजबादी नेता की गयी मनाई गयी 28 वी पुण्यतिथि
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
प्रखर समाजवादी नेता व पूर्व मुखिया स्व.सुखदेव राय की 28 वीं पूण्यतिथि स्मृति दिवस समारोह सोमवार को गोरौल प्रखंड क्षेत्र के लोदीपुर गांव में मनायी। उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया । इस मौके पर ने राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि सुखदेव बाबू किसानों मजदूरों की लड़ाई हमेशा लड़ा करते थे। वे समाज के सभी वर्गों के लोगो को एक साथ लेकर चलने तथा गांव में रहने बाले गरीब गुरबे की सहायता के लिये आगे रहा करते थे। पूर्व जिला परिषद सदस्य व गोरौल नगर पंचायत के उप पार्षद प्रत्याशी धनमंती देवी कही की सुखदेव बाबू गरीबों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया।

वे गरीबों के कष्ट को बर्दास्त नहीं करते थे। इसीलिये वे गरीबों के मसीहा के रूप में जान जाते थे। वहीं गोरौल प्रखंड प्रमुख मुंन्ना कुमार ने कहा कि वे पुस्तकालय के माध्यम से शिक्षा के अलख जगाने का कार्य करते थे। सुखदेव बाबू हमेशा सादगी जिंदगी जीना पसंद करते थे और यही कारण था कि समाज के गरीब गुरबे इनसे जुड़े रहते थे। गरीबों की वे आवाज थे। गरीबों एवं किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। बिस्कोमान निदेशक रघुवंश नारायण सिंह, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम एकवाल सिंह यादव,मुखिया बैदनाथ राम,उपमुखिया चंद्र भूषण कुमार,उपेंद्र कुमार यादव ,मुखिया विकास कुमार,राज किशोर राय,सत्यनारायण सिंह, अजित पांडेय, चंद्रशेखर पटेल,धर्मेंद्र कुमार,लखिन्द्र राय,कामेश्वर राय,सुरेंद्र चौरसिया,रामकरण राय,अनिल लोदीपुरी,अनिल कुमार मृतभाषी,बीरचन्द्र राम सहित अन्य लोगों ने उनके जीवनी पर चर्चा किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता मुखिया बैदनाथ राम ने किया जबकि संचालन सुरेंद्र चौरसिया ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन उनके पुत्र व लोदीपुर पंचायत के पूर्ब मुखिया व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने किया।












