-गोरौल मे प्रखर शिक्षाविद हरदेव पासवान की तीसरी पुण्य तिथि
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
गोरौल प्रखंड के प्रखर शिक्षाविद स्व हरदेव पासवान की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास भिखनपुरा पर मनाई गयी। वे एक सौ दो वर्ष की आयु तक सबो के बीच रहे।उनके पुण्यतिथि में भाग लेने पहुचे थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि वे जबतक लोगो के बीच रहे. शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहे।आज उनके पुत्र डॉ सत्यनारायण पासवान जो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधो के प्रभारी है ।

जिन्होंने पिता के आदर्शों पर चलकर क्षेत्र के गरीब गुरबों की मदद के लिये आगे रहते है।हमने पिछले कई महिनो से गोरौल में रहने के दौरान इनके द्वारा लोगो की सहायता करते देखा है। पूर्व जिला पार्षद धनमंती देवी ने कहा कि स्वर्गीय पासवान क्षेत्र के लोगो का सदैव मार्गदर्शन करते रहे। सादा जीवन उच्य विचार उनका आदर्श रहा। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ,राम सेवक साह, सत्य प्रकाश ,शिव शंकर राय सहित अन्य लोगो ने स्व पासवान के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।












