-गोबरसही गैस पाइपलाइन विस्फोट: मृतक की पत्नी को दी गई सहायता राशि का चेक बाउंस होने की खबर भ्रामक
-जिलाधिकारी कुमार गौरव ने खबरों को बताया निराधार
-कहा- चार लाख रुपये की सहायता राशि में कोई तकनीकी समस्या नहीं
मुजफ्फरपुर। गोबरसही-डुमरी सड़क पर 2 नवंबर 2026 को नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और विस्फोट की घटना में मृतक श्रीनिवास सिंह के परिजनों को दी गई सहायता राशि के चेक के बाउंस होने की खबर को जिला प्रशासन ने भ्रामक और निराधार बताया है।
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने स्पष्ट किया कि घटना के दिन ही सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत मृतक श्रीनिवास सिंह की पत्नी को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी।

सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में चेक बाउंस होने से संबंधित खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जबकि इसमें किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या नहीं है।
जिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों से अनुरोध किया है कि वे यथाशीघ्र बैंक से सहायता राशि की निकासी कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहायता राशि के भुगतान में किसी तरह की बाधा नहीं है। जिला प्रशासन ने प्रसारित खबरों को भ्रामक बताते हुए वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।











