Advertisement

गायघाट में ‘यादों में पिंटू’ कार्यक्रम आयोजित, शहीद का दर्जा देने की उठी मांग

-गायघाट में ‘यादों में पिंटू’ कार्यक्रम आयोजित, शहीद का दर्जा देने की उठी मांग

✍🏻 गायघाट। संवाददाता।

गायघाट प्रखंड के भटगामा गांव में रविवार को ‘यादों में पिंटू’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनारायण सहनी ने की। इसमें 14 सितंबर 2023 को हुई नाव दुर्घटना में अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाने वाले पिंटू की वीरता को याद किया गया। उपस्थित जनों ने पिंटू को “नायक” बताते हुए सरकार से शहीद का दर्जा देने की मांग की।

इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. ब्रह्मानंद सहनी, लालू सहनी, मदन पासवान, श्रीनारायण सहनी, तेतरी देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पिंटू ने विपत्ति की घड़ी में अद्भुत साहस दिखाया और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।

कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक स्वर में पिंटू की कुर्बानी को सम्मान देने और सरकार से उनके परिजनों को उचित मुआवजा एवं शहीद का दर्जा देने की मांग की।