Advertisement

गायघाट में नवनियुक्त थाना प्रभारी ने की जनप्रतिनिधियों संग बैठक, जनसुनवाई व शांति व्यवस्था को दी प्राथमिकता

-गायघाट में नवनियुक्त थाना प्रभारी ने की जनप्रतिनिधियों संग बैठक, जनसुनवाई व शांति व्यवस्था को दी प्राथमिकता

दीपक कुमार/ गायघाट

नवनियुक्त थाना प्रभारी जेपी गुप्ता कुमार ने रविवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों साथ बैठक की। इस दौरान औपचारिक मुलाकात और जान पहचान की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध नियंत्रण के लिए सामूहिक सहयोग सुनिश्चित करना था।

थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने कहा कि जनसुनवाई उनकी प्राथमिकता होगी और आम जनता की अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर रोक, महिला सुरक्षा, और भूमि विवाद संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। साथ ही, सामाजिक समरसता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी जनता के साथ समन्वय बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।