Advertisement

गायघाट में जनगणना कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

-गायघाट में जनगणना कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

गायघाट। दीपक कुमार।

भारत की जनगणना को लेकर गायघाट प्रखंड में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. संजय कुमार राय ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों का निरीक्षण कर चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य में लगे कर्मियों से मोबाइल एप के उपयोग, डेटा संकलन और अपलोडिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। बीडीओ ने कई वार्डों में पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएl

बीडीओ डॉ. राय ने कहा कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करें और मोबाइल एप के माध्यम से निर्धारित समय पर डेटा अपलोड सुनिश्चित करें।

उन्होंने अन्य पंचायतों में भी निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की तथा जनगणना प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।