दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर ।
जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बखरी पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बखरी सामुदायिक भवन के प्रांगण में आयोजित पंचायत स्तरीय “अंबेडकर परिचर्चा”सह “प्रशिक्षण कार्यक्रम”को संबोधित करते हुए गायघाट विधायक निरंजन राय ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष दिनेश राय जी ने तथा संचालन गुलाब रजक जी ने किया।
अंबेडकर परिचर्चा मैं आज भाजपा नेता उदय पंडित जी एवं प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री मुन्ना सहनी जी अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर राजद में विधिवत शामिल हुए।उन्हें माला एवं हरा गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता जी, प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ जी, प्रधान महासचिव राहुल यादव जी, प्रखंड प्रवक्ता सह पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जी,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रीना देवी जी, राजद नेता गौरीशंकर राय जी,राजेश यादव जी,रामबाबू यादव जी,अशोक राय जी आदि लोग शामिल थे।











