–गायघाट गोलीकांड पर गरजे पप्पू यादव, बोले—न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी लड़ाई
मुजफ्फरपुर/गायघाट। दीपक कुमार।
गायघाट गोलीकांड मामले को लेकर अशिया हाट में आयोजित सभा में सांसद पप्पू यादव ने जोरदार संबोधन किया। इस दौरान शहीद जगवीर राय को न्याय दिलाने के लिए महाधरना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि समाज में इंसानियत लगातार खत्म होती जा रही है और लोग प्रतिशोध की भावना में जी रहे हैं।

उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले को हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सभा के दौरान लोगों में आक्रोश और न्याय की मांग स्पष्ट रूप से देखने को मिली। वक्ताओं ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।












