Advertisement

गया: नगर आयुक्त ने दिया जर्जर सडको के मरम्मती कार्य जल्द करने के निर्देश

-जर्जर सडको के मरम्मती कार्य जल्द करने के निर्देश

गया।संवाददाता।

 

शनिवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा,गया नगर निगम द्वारा गया नगर निगम क्षेत्र में बुड़को एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जलापूर्ति पाईप लाईन एवं गंगा उद्द्हम योजना के अंतर्गत रोड काटकर डाले गये पाईप लाईन के बाद रौड मरम्मत कार्य की समीक्षा की गई है।इस बैठक में बुडको एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंतागण द्वारा भाग लिया गया है। इसपर बताया गया की
रामशिला में रोड मरम्मती हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा राशि उपलब्ध करा दिया गया है।

इसपर कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को दो दिनों के अंदर रामशिला रोड को रिस्टोर कराने का निर्देश दिया गया है, यह पथ गया पटना आने जाने का महत्वपूर्ण रोड है
रिसोर्टन मरम्मत कराने के पूर्व बूडको को लीकेज ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया की रामशिला रोड के बाद जीबी रोड एवं कोयेरीबरी,चंदचौरा मंगलागौरी रोड रिसोर्टेशन मरम्मत सबसे पहले प्राथमिकता पर है। आगे यह निर्देश दिया गया की एक सप्ताह के अंदर उपरोक्त तीन पथों को रिस्टोर करवाना सुनिश्चित किया जाए।इसपर कार्यपालक अभियंता बुडको द्वारा बताया गया की विष्णुपद रोड में कटिंग कर पाइप डालना है, इसपर निर्देश दिया गया की सभी रोड के रिस्टोर हो जाने के बाद रोड कटिंग का कार्य करें।