Advertisement

गया कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम

-गया कॉलेज में वृक्षारोपण किया जाएगा

*राष्ट्रीय सेवा योजना गया कॉलेज गया के यूनिट -1एवं यूनिट-2 के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गया ।संवाददाता।

राष्ट्रीय सेवा योजना गया कॉलेज गया के यूनिट -1एवं यूनिट-2 के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई गई इसमें जागरूकता अभियान, गोद लिए गए गांव में एवं कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं वृक्षों से होने वाले लाभ के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया है। गया कॉलेज ,गया के प्रधानाचार्य प्रो (डॉ)सतीश सिंह चंद्र के द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर व्याख्यान दिया गया है।. यूनिट-1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया की वृक्षारोपण भारतीय संस्कृति का प्राचीन अभियान रहा है, हमारे देश में वृक्षों की पूजा की जाती है, वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग रहे हैं। वृक्षों की कटाई के कारण पूरे विश्व का तापमान तेजी से बढ़ रहा है , अगर हमें मानवता को बचाना है तो प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा वृक्ष लगाने को प्राथमिकता देनी होगी तभी हम आने वाले संकट को टाल सकते हैं। यूनिट 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने गया कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए स्वयंसेवकों से अनुरोध किया।मैक पर आई क्यु ए सी सेल के को ओर्डिनेटर डॉ अरुण गर्ग आदि उपस्थित थे जानकारी साझा करते हुए जन संपर्क पधाधिकारी डा धनंजय धीरज ने कहा की जल्द ही बड़े पैमाने पर महाविद्यालय मे वृक्षरोपंन करने की योजना है।

कुछ स्वयंसेवकों ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार रखें जिसमें दिव्या भारती,रौशनी कुमारी, सागर कुमार ,मो इश्तियाक,विपिन कुमार शामिल थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो इस प्रकार है: सावन अभिषेक , आर्यन कुमार,अमित कुमार, मोनू कुमार,सत्यम सिंह मौर्य, प्रिंशु कश्यप ,स्मृति कुमारी, आर्यन कुमार ,सौरव कुमार, हर्ष कुमार, शुभम कुमार , श्रेया कुमारी , तन्नू कुमारी , रेवी कुमारी, रिषभ कुमार, राहुल कुमार, आलोक कुमार, उरूज़ ताकिर,राहुल राज शामिल थे।