-अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का हुआ आयोजन
-महिलाओं के हर समस्या पर विस्तृत चर्चा हुई
गया।संवाददाता।
अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा अन्मुलन दिवस पर जागरूकता पाखवाडा शनिवार को गया समहाराणालय परिसर में आयोजन किया गया है । इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम और सेंटर प्रशासक आरती कुमारी वन स्टॉप सेंटर ने महिलाओं के अधिकारों हिंसा की रोकथाम और बचाव के लिए चलाएं जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कानून की जानकारी दी गई।

सम्मिलित वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दिया गया।वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे आपातकालीन सेवाएं कानूनी सहायता पुलिस सहायता चिकित्सा सहायता समाजिक समर्थकों से प्राप्त होने वाली सहायता की विस्तृत जानकारी दी गई है।आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी भारती प्रियमदा ने बताया कि इस जागरुकता पखवाड़े मनाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं महिला एवं बाल विकास निगम बिहार सरकार पटना से निर्देश प्राप्त है












