-एसएसबी के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन
अरुण। खैरा (जमुई)।
एसएसबी के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देशानुसार एसएसबी 16 वी वाहिनी ए कंपनी परासी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हरनी पंचायत के जनकपुरा,केरवातरी,अहराडीह,राडोडीह,हरदीया,विरगोड्डा,सगदरी गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें बुजुर्ग महिला पुरुष एवं बच्चों के बीच के बीच सामग्री का वितरण किया गया ।

जिसमें ब्लैंकेट 56 सोलर लैंप 10 मच्छरदानी 21 फुटबॉल 5 फुटबॉल नेट दो वॉलीबॉल 3 स्कूल बैग 20 कॉपी 100 कंपास 22 एवं बॉल पेन 130 आदि सामानों का वितरण 130 बच्चे एवं 84 बुजुर्ग कंबल का वितरण कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार के द्वारा किया गया इस मौके पर एसआई महेंद्र कुमार एसआई कुमार जीत, आशीष कुमार सहित कई एसएसबी के जवान बच्चे एवं बुजुर्ग मौजूद थे ।एसएसबी के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित की जाती है।












