Advertisement

कोई पैसा नहीं दे रहा,अपने लिए काम कर रहे: प्रशांत

-कोई पैसा नहीं दे रहा,अपने लिए काम कर रहे: प्रशांत

ब्यूरो।पटना।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा नेता हुसैन ने कहा कि वे तो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते थे। पैसा लेकर पार्टी के लिए काम करते थे। अब कोई पैसा नहीं दे रहा तो अपने लिए काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी पार्टी चार सीटों पर उपचुनाव लड़ी थी, जिसमें दो क्षेत्र में उनकी जमानत जब्त हो गई।

उनका गुब्बारा फूट गया।उन्होंने कहा कि अब वे छात्रों के कंधे पर चढ़कर राजनीति करने लगे। हम लोग भी विपक्ष में रहे हैं, अगर कहीं धरना देते हैं तो आदेश लेते थे। अब वे गांधी मैदान में टहलने गए और बैठ गए। वे बीपीएससी छात्रों के लिए नहीं, खुद की नौकरी के लिए भटक रहे हैं।